कोलकाता, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा के पास 7.5 करोड़ से अधिक मूल्य की संपत्ति है। मित्रा 24 परगाना जिले के खरदाहा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उममीदवार हैं।
चुनाव आयोग के समक्ष दायर मित्रा के हलफनामा से पता चला है कि 2014-15 में उनकी आय 14.82 लाख रुपये थी और उनके पास 4.97 करोड़ रुपये मूल्य की चल और 2.76 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अचल संपत्ति है।
चल संपत्ति के रूप में उनके पास 1.68 लाख रुपये की एक कार, 1.28 लाख रुपये मूल्य की चार किलोग्राम चांदी और बैंकों में साविधि जमा राशि है।
प्रख्यात अर्थशास्त्री मित्रा के पास चल संपत्ति के रूप में पश्चिम बंगाल में दो गैर कृषि भूखंड हैं। इसके अलावा दिल्ली और गुड़गांव में भी फ्लैटें हैं जिसका वे और उनकी पत्नी संयुक्त रूप से मालिक हैं।
मित्रा की पत्नी मीरा के पास 4 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति है जिसमें 1.34 करोड़ रुपये मूल्य की चल संपत्ति है। वर्ष 2014-15 में उनकी वार्षिक आय 16.98 लाख रुपये थी।
फिक्की के पूर्व महासचिव रहे मित्रा की संपत्ति में विगत पांच साल में दो करोड़ की बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि उनके पास 4.80 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति थी जिसमें 1.94 करोड़ रुपये मूल्य की चल संपत्ति शामिल थी।
dharmpath.com dharmpath