कोलकाता, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में आए भूकंप के कारण वहां पश्चिम बंगाल के 336 लोग फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को यह जानकारी दी।
बनर्जी ने ट्वीट किया, ” फिलहाल 336 लोग वहां फंसे हुए हैं। 31 लोगों को निकाला जा चुका है।”
उन्होंने बताया कि वापस आने वालों में नौ व्यक्ति इंडिगो एयरलाइंस के विमान से स्वदेश लौटे, जबकि रविवार को ही बाद में एयर इंडिया के एक विमान से 15 अन्य व्यक्ति वापस लौटे।
राज्य सरकार ने पड़ोसी देश नेपाल में फंसे लोगों की जानकारी इकट्ठी करने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जिसका हेल्पलाइन नंबर 1070 है।
dharmpath.com dharmpath