पश्चिम बंगाल के 94 फीसदी बच्चे पूर्ण प्रतिरक्षित : ममता

कोलकाता, 10 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि राज्य के 94 फीसदी बच्चों को पूरी तरह प्रतिरक्षित किया जा चुका है।

विश्व प्रतिरक्षण दिवस पर एक ट्वीट के जरिए बनर्जी ने एक स्वस्थ जीवन के लिए प्रतिरक्षीकरण की आवश्यकता को रेखांकित किया।

बनर्जी ने पोस्ट में कहा, “आज विश्व प्रतिरक्षण दिवस है। स्वस्थ जीवन के लिए टीके के जरिए बीमारियों को रोकने हेतु प्रतिरक्षीकरण महत्वपूर्ण है। आपको जानकर खुशी होगी कि बंगाल के 94 प्रतिशत बच्चे फिलहाल पूरी तरह प्रतिरक्षित हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493