कोलकाता, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे और आखिरी चरण के लिए पांच मई को होने वाले मतदान से पहले यहां कूचबिहार जिले में दो पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा, “सिताई के प्रभारी इंस्पेक्टर और तूफानगंज के उप-प्रभागीय पुलिस अधिकारी को हटा दिया गया है।”
निर्वाचन आयोग यहां जारी विधानसभा चुनाव के दौरान अब तक 50 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर चुका है।
कोलकाता और हुगली सहित दक्षिण 24 परगना जिले के 53 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को पांचवे चरण का मतदान होगा।
कूचबिहार और पूर्व मिदनापुर जिले के निर्वाचन क्षेत्रों में पांच मई को छठे चरण का मतदान होगा।
dharmpath.com dharmpath