पश्चिम बंगाल : पति से झगड़े के बाद महिला ने खुद को आग लगाई

कोलकाता, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में रविवार को एक महिला ने कथित तौर अपने पति से घरेलू मुद्दों पर विवाद के बाद खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

कोलकाता, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में रविवार को एक महिला ने कथित तौर अपने पति से घरेलू मुद्दों पर विवाद के बाद खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

जिबंताला पुलिस थाने के जांच अधिकारी रिफाजुल मंडल ने कहा, “माया गायेन (35) जिबंताला इलाके की निवासी है। उसने कथित तौर पर अपनी बड़ी पुत्री की शादी को लेकर पति से झगड़े के बाद अपने को आग लगा ली।”

मंडल ने कहा, “महिला बुरी तरह से जल गई थी। उसके पति मिलन गायेन को भी उसे बचाने के दौरान गंभीर चोटें आई हैं। उसे दक्षिण 24 परगना के कैनिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

मृतक के माता-पिता ने गायेन पर अपनी पत्नी को जलाने का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने आरोपी को निगरानी के तहत रखा है। हालांकि, वह उसके ठीक होने तक पूछताछ नहीं कर सकती।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493