पश्चिम बंगाल : भीड़ के हमले में दो पुलिसकर्मी घायल, 7 गिरफ्तार

कोलकाता, 6 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में भीड़ द्वारा किए गए हमले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सहायक उप-निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना शुक्रवार को दोपहर में हुई जब हावड़ा के शायमपुर पुलिस स्टेशन की एक टीम कुछ बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए बारग्राम गांव गई थी।

शायमपुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, “प्रभारी अधिकारी सुमन दास और एएसआई टी.के. पू*++++++++++++++++++++++++++++र्*त ने भूमि विवाद के कारण हो रहे संघर्ष को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों के गिरोह ने उनका पीछा किया और उन्हें पीटा। दास के सिर पर गंभीर चोट लगी है।”

दास को कोलकाता के बेले वीयू क्लीनिक में भर्ती कराया गया है जबकि एएसआई को उल्बेरिया अस्पताल ले जाया गया है।

अधिकारी ने कहा, “इस मामले में अब तक सात व्यक्तियों को हत्या के प्रयास, गंभीर चोट पहुंचाने सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी से रोकने के आरोपों के तहत हिरासत में ले लिया गया है। उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493