सिलीगुड़ी/कोलकाता (पश्चिम बंगाल), 1 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में लगातार बारिश के कारण दार्जिलिंग पहाड़ियों में हुए भूस्खलन की घटना में 28 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सिलीगुड़ी/कोलकाता (पश्चिम बंगाल), 1 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में लगातार बारिश के कारण दार्जिलिंग पहाड़ियों में हुए भूस्खलन की घटना में 28 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
राज्य में मंगलवार से जारी भारी बारिश के कारण दार्जिलिंग जिले में हुए भूस्खलन में हजारों लोग फंसे हुए हैं।
दार्जिलिंग के पुलिस अधीक्षक अमित जवालगी ने कहा, “अब तक 28 शव बरामद किए जा चुके हैं। कई लोग अब तक लापता हैं।”
जवालगी के अनुसार, मिरिक से 20 लोगों के शव, कलिमपोंग से छह और सुखियापोखरी एवं गोरुबाथम इलाकों से एक-एक शव बरामद किए गए हैं।
भूस्खलन में राज्य को सिक्किम से जोड़ने वाला मार्ग बाधित हो गया है। भारी बारिश में मिट्टी के कटाव और मलबे के जमा होने से रोहिणी-गरिधुरा पुल और एवं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 एवं 10 भी बाधित हो गए हैं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह दार्जिलिंग पहाड़ियों पर हालात पर नजर रख रही हैं और प्रभावित क्षेत्र का दौरा भी करेंगी।
जलपाईगुड़ी जिले में भारी बारिश के कारण जल जमाव से कम से कम 5,000 लोग प्रभावित हैं। तीस्ता बांध से 5,000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यहां भारी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
जिला प्रशासन ने तीस्ता और तोरसा नदी में जलस्तर खतरे के निशान को छूता देखने के बाद यहां रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
प्रभावित क्षेत्र में जहां सशस्त्र सीमा बल और आपदा प्रबंध कर्मचारी राहत कार्यो में जुटे हैं, वहीं, उत्तरी बंगाल विकास मंत्री गौतम देब ने कहा कि राहत कार्यो में मदद के लिए सेना बुलाई गई है।
dharmpath.com dharmpath