पश्चिम बंगाल : मदरसा शिक्षकों का अनशन खत्म

कोलकाता, 23 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में विभिन्न मांगों को लेकर तीन महीने से अनशन कर रहे गैर मान्यताप्राप्त मदरसा शिक्षकों का क्रमिक अनशन खत्म हो गया है। तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुकुल राय ने मदरसा शिक्षकों को विधानसभा चुनाव के बाद मांग पर विचार का आश्वासन दिया है।

मुकुल राय ने सोमवार को शिक्षकों से कहा, “मैं अनशन खत्म करने की अपील करता हूं। कुछ दिनों के भीतर ही विधानसभा चुनाव की घोषणा की जाएगी। हम इस समय कुछ नहीं कर सकते, लेकिन नई सरकार के गठन के बाद हम विचार विमर्श के जरिए इस समस्या का स्थायी समाधान निकालेंगे।”

गैर मान्यताप्राप्त मदरसा शिक्षक बेहतर वेतन और सरकारी सहायता की मांग कर रहे हैं। सोमवार को उनके आंदोलन का 96वां दिन था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493