पश्चिम बंगाल में एक करोड़ रुपये जब्त

कोलकाता, 19 मार्च (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों से गत 18 दिनों में एक करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।

कोलकाता, 19 मार्च (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों से गत 18 दिनों में एक करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।

आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि आयोग के स्थाई एवं उड़न दस्ते दोनों ने यह जब्ती की है।

चुनाव आयोग के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमिताभ सेन गुप्ता ने बताया, “खर्च निगरानी अभियान के दौरान हमारे उड़नदस्तों ने जिलों से 69 लाख रुपये जब्त किए हैं। जबकि 31.5 लाख रुपये हमारे स्थाई दस्ते ने कोलकाता में बड़ा बाजार इलाके से जब्त किए हैं। ये रुपये अवैध रूप से लेकर चलने वालों से जब्त किए गए हैं। “

प्राथमिकियां दर्ज कराई गई हैं।

पूरे राज्य के 21 जिलों में 908 उड़नदस्ते एवं 624 स्थाई दस्ते तैनात किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493