अगरतला, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का प्रचार करने के लिए मंगलवार को कोलकाता के लिए रवाना हुए।
एक माकपा नेता ने आईएएनएस से कहा, “सरकार उत्तर 24-परगना और हुगली जिलों में मंगलवार को कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।”
माणिक सरकार असम विधानसभा चुनाव के लिए वाम मोर्चा के लिए प्रचार कर चुके हैं। वह केरल और तमिलनाडु में भी प्रचार करेंगे।
68 वर्षीय कम्युनिस्ट नेता 18 साल से भी ज्यादा समय से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री हैं।
dharmpath.com dharmpath