पश्चिम बंगाल में छह चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव छह चरणों में करवाने की घोषणा की।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव छह चरणों में 4, 11, 17, 21, 25 और 30 अप्रैल तथा 5 मई को होंगे।

जैदी ने कहा कि पहले चरण में 49 सीटों पर दो दौर में मतदान होगा। 18 सीटों पर 4 अप्रैल को और 31 सीटों पर 11 अप्रैल को मतदान होगा।

वहीं, दूसरे चरण में 17 अप्रैल को 56 सीटों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।

तीसरे चरण में 21 अप्रैल को 62 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

चौथे चरण में 25 अप्रैल को 49 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।

पांचवे चरण में 53 सीटों पर 30 अप्रैल को और बाकी की 25 सीटों पर 5 मई को आखिरी चरण में मतदान होगा।

वोटो की गिनटी 19 मई को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493