कोलकाता, 20 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सूर्यकांत मिश्रा को शुक्रवार को कथित तौर पर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस से संबद्ध लोगों ने हमला किया।

यह घटना उस समय घटी, जब मिश्रा पश्चिम मिदनापुर जिले के नारायणगढ़ इलाके में एक जुलूस का नेतृत्व कर रहे थे।
113 वामपंथी समूहों द्वारा आयोजित यह मार्च 15 सूत्री कार्यक्रम के समर्थन में पूरे राज्य में आयोजित हो रहा है। इसमें देश में बढ़ती असहिष्णुता और राज्य में लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले का विरोध भी शामिल है।
समाचार चैनलों द्वारा प्रसारित वीडियो में कुछ लोगों को मिश्रा पर हमले करते देखा गया है। इसके बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने पहुंच कर उनका बचाव किया।
वाम मोर्चा ने इस हमले के लिए तृणमूल की निंदा की है।
वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने कहा, “आज की घटना अलग नहीं है.. हम तृणमूल के इस आचरण की निंदा करते हैं।”
तृणमूल ने मिश्रा पर हमले में अपनी संलिप्तता से इंकार किया है।
dharmpath.com dharmpath