कोलकाता, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में रविवार को एक शख्स को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
यह उसी महिला का पति है, जिसका शव मालदा में रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया था।
पुलिस ने कहा कि पद्मावती का शव रंगमतिया इलाके से सुबह बरामद किया गया था। इसी इलाके में यह जोड़ा रहता था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “जब हमने शिशिर मंडल के घर पर धावा बोला तो हमें उसकी बालकनी पर खून के धब्बे मिले। इससे पता चला कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की और ³ा को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया ताकि यह दुर्घटना लगे।”
पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों से पता चला है कि मंडल अक्सर शराब पीकर आता था और पत्नी की पिटाई करता था।
dharmpath.com dharmpath