कोलकाता, 26 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक मिनी ट्रक चालक ने महिला को अपहृत करने की कोशिश विफल होने के बाद उसे ट्रक से कुचल दिया। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना शुक्रवार रात की है, जो चिनसुरह में हुई। एक कारखाने में कार्यरत पीड़िता जयंती सोरेन अपना काम खत्म कर सहकर्मी पूजा उरांव के साथ घर लौट रही थी।
पुलिस के अनुसार, चालक और उसके सहायक ने महिला का हाथ पकड़ा और उसे वाहन के अंदर खींचने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया और हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश की तो चालक ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उसे ट्रक से कुचल दिया।
इस घटना में पूजा को भी गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार रात चालक रंजीत बैठा को गिरफ्तार कर लिया।
dharmpath.com dharmpath