पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू

कोलकाता, 19 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई।

राज्य के 90 मतगणना केंद्रों पर यह प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इस दौरान 77,413 इलेक्ट्रॉनिक मशीनों में बंद 1,961 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा। इसमें 198 महिलाएं शामिल हैं।

गौरतलब है कि चार अप्रैल से पांच मई को हुए 249 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में राज्य के 6.55 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

मतगणना प्रक्रिया के दौरान केंद्रीय सुरक्षाबलों की 78 कंपनियों के साथ कुल 294 मतगणना पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है।

राज्य में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और वामपंथी मोर्चा एवं कांग्रेस गठबंधन मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 291 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493