पश्चिम बंगाल विधानसभा में मामूली आग

कोलकाता, 17 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा परिषद में मामूली आग लग गई।

राज्य के शिक्षा मंत्री पार्था चटर्जी के कमरे में करीब शाम छह बजे आग जलती दिखी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शाम पांच बजे तक पूरी हो चुकी थी।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “आग चटर्जी के कमरे में लगे एसी में से दिखी। चार अग्निशमन यंत्र आग बुझाने के लिए उपयोग में लिए गए।”

उन्होंने कहा, “यह छोटी सी दुर्घटना थी। शायद एसी मशीन में शार्ट सर्किट से आग लगी थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493