पश्चिम बंगाल : विपक्ष की भाजपा विरोधी रैली में ममता का जोरदार स्वागत

कोलकाता, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का शनिवार को यहां भाजपा के खिलाफ विपक्ष की रैली में पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया।

तृणमूल सुप्रीमो अपने कालीघाट निवास से शंख की ध्वनि और तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों के नारों के बीच रैली के लिए रवाना हुईं। ग्राउंड में पहुंचने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

पहले से ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लाखों पार्टी समर्थक उन्हें देखकर बेहद खुश हो गए और ममता को देखकर प्यार से दीदी कहते हुए जोर से तालियां बजाने लगे।

सुबह से शहर और राज्य के अन्य जिलों से तृणमूल के हजारों कार्यकर्ताओं ने विशाल ब्रिगेड परेड मैदान में पहुंचना शुरू कर दिया।

तृणमूल कार्यकर्ता सड़कों पर ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के नारे लगाते नजर आए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493