कोलकाता, 19 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की गुरुवार सुबह हो रही मतगणना में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने बढ़त बना ली है।
राज्य के 294 निर्वाचन क्षेत्रों में से 44 के शुरुआती रुझानों में तृणमूल 25 सीटों पर आगे दिख रही है जबकि वाम मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन 17 सीटों पर आगे है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक सीट पर आगे है।
dharmpath.com dharmpath