पसंद नहीं कि लोग मेरे नकारात्मक किरदारों की प्रशंसा करें : पंकज त्रिपाठी

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘गैंग्स ऑफ वासीपुर’, ‘ओंकारा’ और ‘सिंहम रिटर्न्‍स’ जैसी फिल्मों में अपनी नकारात्मक भूमिकाओं से मशहूर हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी का कहना है कि जब लोग ऐसे किरदारों के लिए उनकी प्रशंसा करते हैं, तब उन्हें अच्छा नहीं लगता, क्योंकि वह असल जिंदगी में इन किरदारों जैसे नहीं हैं।

पंकज ने आईएएनएस से कहा, “मुझे सकारात्मक किरदार निभाना ज्यादा पसंद है। मुझे नकारात्मक किरदार निभाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि असल जिंदगी में मैं वैसा नहीं हूं।”

उन्होंने कहा, “मुझे अच्छा नहीं लगता जब लोग मेरे द्वारा निभाए गए नकारात्मक किरदारों की प्रशंसा करते हैं क्योंकि मैने जैसे किरदार निभाए हैं, मेरी विचारधारा उनसे बिल्कुल अलग है।”

पंकज लगभग एक दशक से भी ज्यादा समय से मनोरंजन उद्योग में हैं।

उन्होंने कहा, “अगर आप पूछें कि निजी जिंदगी में मैं कैसा हूं तो आपको ‘मसान’ देखनी चाहिए। उसमें निभाया मेरा किरदार बिल्कुल वैसा ही है, जैसा मैं निजी जिंदगी में हूं।”

उन्होंने कहा, “हर नकारात्मक भूमिका में मैं उस किरदार का मानवीय पहलू दिखाने की कोशिश करता हूं क्योंकि असल जिंदगी में कोई भी न ही खलनायक और न ही नायक है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493