पहला एक्सपेंडेबल हैबिटेट अंतरिक्ष केंद्र रवाना (लीड-1)

वाशिंगटन, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी, स्पेसएक्स ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) में अपने आपूर्ति मिशन के तहत एक अंतरिक्ष यान भेजा है, जो अपने साथ एक एक्सपेरिमेंटल इनफ्लेटेबल स्पेस हैबिटेट सहित 3,175 किलोग्राम की महत्वपूर्ण चिकित्सा अनुसंधान सामग्री लेकर गया है।

एक्सपेरिमेंटल इनफ्लेटेबल स्पेस हैबिटेट एक विशेष उपकरण है, जिसे वैज्ञानिकों के लिए अंतरिक्ष के वातावरण में रहने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसे बिगेलो एक्सपेंडेबल एक्टिविटी मॉड्यूल (बीईएएम) भी कहते हैं।

कैलिफोर्निया स्थित कंपनी ने फ्लोरिडा के केप केनवरल वायुसेना अड्डे से फॉल्कन 9 रॉकेट को छोड़ा है, जो अंतरिक्ष प्रयोगशाला तक बीईएएम को पहुंचाएगा।

इस नए उपकरण के पास इतनी क्षमता है कि यह अंतरिक्ष केंद्र पर अंतरिक्ष यात्रियों की जीवनशैली और उनके काम में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।

यह नासा के कॉमर्शियल रिसप्लाई सर्विसेज कांट्रैक्ट के तहत स्पेसएक्स का आठवां आपूर्ति मिशन है।

इस बीईएएम मॉड्यूल का व्यास लगभग 10 फुट और लंबाई 13 मीटर है।

इसके दो साल के मिशन के तहत, खगोलवैज्ञानिक इस मॉड्यूल के अंदर एक साल में कुछ घंटों के लिए रहेंगे और सेंसट डेटा की पुनरप्राप्ति तथा स्थितियों का आकलन करेंगे।

इस एक्सपेंडेबल हैबिटेट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह किसी रॉकेट पर कम जगह ले और अंतरिक्ष में इसका विस्तार कर दिए जाने के बाद यह अंतरिक्ष में रहने और काम करने के लिए अधिक जगह मुहैया कराए।

नासा के उप प्रशासक डेवा न्यूमैन ने एक बयान में कहा, “यह नया एक्सपेंडेबल हैबिटेट अनुसंधानकर्ताओं को एक्सपेंडेबल स्पेस हैबिटेड की व्यवहार्यता जांचने के लिए सूक्ष्मगुरुत्वाकर्षण की स्थितियों के इस्तेमाल की सुविधा प्रदान करेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493