उप्र : नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 11 अप्रैल को पहुंचेंगे लखनऊ

भाजपा प्रदेश मंत्री एवं संगठन चुनाव में मौर्य के गृह जनपद कौशांबी के प्रभारी रहे वीरेंद्र तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्णय की सराहना करते हुए नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी है।

तिवारी ने कहा कि मौर्य युवा, जुझारू, कर्मठ, संघर्षशील नेता हैं। हम सभी की शुभकामनाएं हैं कि उनके नेतृत्व में पार्टी को 2017 के विधानसभा चुनाव में भारी जीत मिलेगी और यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी।

तिवारी ने बताया कि 11 अप्रैल को पहली बार लखनऊ पहुंचने पर केशव प्रसाद मौर्य का सैकड़ों कार्यकर्ता भव्य तरीके से स्वागत करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493