पहली कन्नड़ फिल्म को लेकर रोमांचित हूं : विद्या प्रदीप

चेन्नई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री विद्या प्रदीप फिल्म सुपरस्टार शिवा राजकुमार के साथ ‘बांगरा एस/ओ बांगरडा मनुशया’ के साथ कन्नड़ फिल्मों की शुरुआत करने जा रही हैं। विद्या आखिरी बार तमिल ‘अचामिंडरी’ में नजर आईं थीं।

फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर विद्या ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। मैंने इस फिल्म में एक चुलबुला चरित्र निभाया है। मैं एक दिलचस्प परियोजना के साथ अपनी पहली कन्नड़ फिल्म को लेकर रोमांचित हूं।”

इस फिल्म का निर्देशन योगी जी राज ने किया है, जिसमें विशाल हेगड़े, साधु कोकिला और चिक्कन्ना भी नजर आएंगे।

यह फिल्म किसानों और उनकी समस्याओं पर आधारित है। इस फिल्म की शूटिंग यूरोप में भी हुई है।

विद्या से जब कन्नड़ भाषी फिल्म में काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं शूटिंग के पहले दिन काफी बेचैन थी लेकिन शूटिंग की आखिरी दिन तक यह बेचैनी नहीं रही। मैंने शूटिंग शुरू होने से पहले ही कन्नड़ सीखना शुरू कर दिया था।”

विद्या दो तमिल फिल्मों ‘कलारी’ और ‘ओथाईकू ओथाई’ में भी काम कर रही हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493