श्रीनगर, 29 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार पांचवे दिन रविवार को भी बंद रहा।
श्रीनगर, 29 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार पांचवे दिन रविवार को भी बंद रहा।
अधिकारियों का कहना है कि भूस्खलन से सड़कों पर जमा मलबे को हटाने का काम जारी है।
परिवहन विभाग के अधिकारी के मुताबिक, “बनिहाल में भारी बर्फ जमा होने और रामबन सेक्टर में पंथाल और अन्य स्थानों पर भूस्खलन से राजमार्ग को बंद करना पड़ा।”
अधिकारी ने कहा, “बर्फ और भूस्खलन से हुए मलबे को हटाने का काम चल रहा है और जैसे ही सड़क यातायात के मुफीद हो जाएगी, हम सिर्फ उन वाहनों को गुजरने की अनुमति देंगे जो राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं।”
अधिकारी ने बताया कि यात्रियों और वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रविवार को जम्मू और श्रीनगर में वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
राजमार्ग बंद होने से कश्मीर घाटी में रोजमर्रा की जरूरी चीजों जैसे सब्जियों, मटन आदि की आपूर्ति बाधित हो गई है।
अधिकारियों ने घाटी में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोलियम उत्पाद और रसोई गैस उपलब्ध होने पर जोर दिया है लेकिन कई इलाकों में लोग इनकी कमी होने की शिकायत कर रहे हैं।
घाटी में शनिवार को चार दिन बाद यातायात बहाल किया गया लेकिन खराब मौसम की वजह से दोपहर के लिए निर्धारित सभी उड़ानों को रद्द करना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath