पहली फिल्म हमेशा सबसे खास होती है : आयुष्मान खुराना

मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि उनकी पहली फिल्म ‘विकी डोनर’ उनके लिए हमेशा सबसे खास रहेगी।

मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि उनकी पहली फिल्म ‘विकी डोनर’ उनके लिए हमेशा सबसे खास रहेगी।

‘विकी डोनर’ के बारे में एक ट्वीट का जवाब देते हुए आयुष्मान ने गुरुवार को लिखा, “पहली फिल्म हमेशा सबसे खास होती है और पूरी टीम भी खास होती है। ऑन स्क्रीन के साथ ऑफ स्क्रीन का हर पल खास होता है।”

साल 2012 में रिलीज हुई शूजीत सरकार की यह फिल्म स्पर्म डोनेशन पर आधारित है। इसमें यामी गौतम और अन्नू कपूर जैसे कलाकार भी हैं।

आयुष्मान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में नुसरत भरुचा भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493