बैंकॉक, 25 जनवरी (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था-फीफा ने थाईलैंड की सरकार से बहरीन के फुटबाल खिलाड़ी हकीम अल-अरेबी की हिरासत के संबंध में संपर्क किया है।
बैंकॉक, 25 जनवरी (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था-फीफा ने थाईलैंड की सरकार से बहरीन के फुटबाल खिलाड़ी हकीम अल-अरेबी की हिरासत के संबंध में संपर्क किया है।
आस्ट्रेलिया में शरणार्थी का दर्जा रखने वाले खिलाड़ी हकीम को बहरीन द्वारा जारी इंटरपोल वारेंट के आधार पर बैंकॉक की जेल में रखा गया है।
थाईलैंड में छुट्टियां मना रहे हकीम को 27 नवम्बर को अधिकारियों द्वारा हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 2014 में बहरीन में हकीम को एक पुलिस थाने में तोड़-फोड़ करने के मामले में 10 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, इन आरोपों से खिलाड़ी ने साफ इनकार कर दिया था।
थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रायुत चान-ओ-चा को लिखे पत्र में फीफा ने कहा कि बहरीन के पूर्व खिलाड़ी के साथ उनके देश में दुर्व्यवहार होने का खतरा है।
फीफा ने कहा कि 25 साल के खिलाड़ी को डर है कि अगर उन्हें वापस घर भेजा गया, तो उन्हें प्रताड़ित किया जाएगा और हो सकता है कि उनकी हत्या कर दी जाए।
समाचार पत्र गार्जियन को दिए एक साक्षात्कार में हकीम ने कहा कि इस मामले के कारण वह बेहद डरे हुए हैं और उनकी उम्मीद खत्म होती जा रही है।
साल 2014 में हकीम आस्ट्रेलिया भाग गए थे। 2017 में उन्हें राजनीतिक रूप से शरण मिली थी और वह मेलबर्न फुटबाल क्लब पास्कोए वाले के लिए खेल चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath