नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। चीन पहली बार एयरो इंडिया में शामिल होगा, जोकि एक द्विवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। चीन पहली बार एयरो इंडिया में शामिल होगा, जोकि एक द्विवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
इसमें चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स का 5-6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा, लेकिन इसमें चीन का कोई विमान भाग नहीं लेगा।
एयरो इंडिया का आयोजन बेंगलुरू के येलाहांका में 14 से 18 फरवरी तक किया जा रहा है।
इस शो के 11वें संस्करण में करीब 30 देशों के 72 विमान हिस्सा लेंगे तथा इसमें 500 से ज्यादा कंपनियों और 2 लाख से ज्यादा बिजनेस विजिटर्स के भाग लेने की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath