पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज की वापसी से हैरान नहीं : बेल

सेंट जॉर्ज, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैंड के बल्लेबाज इयान बेल ने कहा है कि पहले टेस्ट मैच में एक समय बैकफुट पर आने के बाद मेजबान वेस्टइंडीज टीम ने जिस प्रकार वापसी की और मैच ड्रा कराने में कामयाब रही, इससे इंग्लिश टीम आश्चर्यचकित नहीं है।

समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार वेस्टइंडीज के सामने 438 रनों का लक्ष्य था। पांचवें और आखिरी दिन दो विकेट के नुकसान पर 98 रनों से आगे खेलने उतरी कैरेबियाई टीम ने भोजनकाल तक 162 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हालांकि दिन का खेल खत्म टीम ने केवल दो और विकेट गंवाए और 350 रनों तक पहुंचने में कामयाब रही।

पहली पारी में इंग्लैंड की ओर से 143 रनों की पारी खेलने वाले बेल ने कहा, “मैं इस नतीजे से हैरान नहीं हूं। हम जानते थे कि यह मैच पांच दिन चलेगा। हम यहां कड़े मुकाबले के लिए आए हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आप आसान मुकाबलों की उम्मीद भी नहीं करते।”

बेल के अनुसार दूसरे टेस्ट में मोइन अली भी टीम का हिस्सा होंगे और इससे इंग्लैंड को और मजबूती मिलेगी।

दूसरा टेस्ट मैच मंगलवार से ग्रेनाडा नेशनल स्टेडियम में शुरू होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493