पहले दिन ‘बागी’ के सेट पर पहुंचीं श्रद्धा

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आगे साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘बागी’ में टाइगर श्रॉफ के साथ दिखेंगी। वह व्यस्त शेड्यूल के बावजूद बुधवार को शूटिंग के पहले दिन फिल्म के सेट पर पहुंचीं और टीम को शुभकामनाएं दीं।

टाइगर ने बुधवार को शूटिंग शुरू कर दी, लेकिन श्रद्धा का शूटिंग शेड्यूल बाद में शुरू होगा।

श्रद्धा ने आईएएनएस को बताया, “मुझे बेहद खुशी है कि मैं पूरी टीम को शुभकामनाएं देने के लिए सेट पर आ सकी। मैं उनके साथ काम करने का इंतजार नहीं कर सकती।”

श्रद्धा फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘एबीसीडी 2’ के प्रचार में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ वरुण धवन हैं।

वह अपनी व्यस्तता के बावजूद ‘बागी’ के सेट पर जाना और टीम को शुभकामनाएं देना चाहती थीं।

यह ‘हीरोपंती’ के बाद नाडियाडवाला और टाइगर की साथ में दूसरी फिल्म है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493