पहले ‘बजरंगी भाईजान’ देखें तभी विरोध करें : शत्रुघ्न

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ‘दबंग’ सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ के बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि विरोध करने वालों को आपत्ति दर्ज कराने से पहले फिल्म देखनी चाहिए।

शत्रुघ्न ने यहां एक पत्रिका के कवर लांच पर संवाददाताओं से कहा, “मेरा उनसे (विरोध करने वाले) विनम्र अनुरोध है कि फिल्म देखने से पहले ऐसी प्रतिक्रिया न दें। मेरे और सलमान के परिवार में बहुत अच्छी दोस्ती है और जब मैंने ही फिल्म नहीं देखी, तो वे (विरोध करने वाले) कैसे फिल्म देखने का दावा कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “जहां तक मुझे पता है, तो ‘बजरंगी भाईजान’ व्यावसायिक फिल्म होने के साथ ही बहुत दुरुस्त फिल्म है..यहां तक कि राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली फिल्मों को भी नहीं बख्शा गया और उनके खिलाफ भी विरोध-प्रदर्शन हुए हैं।”

कबीर खान निर्देशित ‘बजरंगी भाईजान’ 17 जुलाई को ईद पर रिलीज हो रही है। इसमें करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं।

उल्लेखनीय है कि फिल्म के नाम और विषय सामग्री पर कुछ धार्मिक संगठनों ने आपत्ति जताई है और वे इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493