मोंटेवीडियो, 9 जुलाई (आईएएनएस)। उरुग्वे के पूर्व स्टार फारवर्ड दिएगो फोर्लान ने मोंटेवीडियो के क्लब पेनारोल के साथ करार को लेकर सहमति जताई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एडगर वेल्कर ने यह जानकारी दी।
वर्ष 2010 में दक्षिण अफ्रीका में हुए फीफा विश्व कप में फोर्लान को सबसे अच्छा खिलाड़ी चुना गया था।
पेनारोल ने कहा है कि फार्लान शुक्रवार या फिर शनिवार को उसके साथ आधिकारिक करार करेंगे।
यह खबर है कि फोर्लान (36) 18 जुलाई को अपने नए क्लब के लिए पहला मैच खेलेंगे।
dharmpath.com dharmpath