नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। दिल्ली खेल पत्रकार संघ एकादश (डीएसजेए) शनिवार को 43वें गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में संगठन समिति एकादश से 35 रनों से हार गई।
नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। दिल्ली खेल पत्रकार संघ एकादश (डीएसजेए) शनिवार को 43वें गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में संगठन समिति एकादश से 35 रनों से हार गई।
हर साल खेला जाने वाला यह टी-20 टूर्नामेंट इसके संस्थापक दिवांगत दीवान चमन लाल कत्याल और दिवंगत निहाल चंद माग्गो की याद में आयोजित किया जाता है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संगठन एकादश ने तीन विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 34 रन रविन्द्र भोला ने बनाए। उनके अलावा तरविन्दर खन्ना ने 22 रनों का योगदान दिया।
जवाब में डीएसजेए एकादश की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद नौ विकेट के नुकसान पर 116 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से आकाश रावत ने 47 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली।
टूर्नामेंट का उद्घाटन पार्षद सतबीर शर्मा ने किया।
टूर्नामेंट के आयोजकों का कहना है कि यह भारत में गुलाबी गेंद से खेला गया पहला क्रिकेट मैच है।
dharmpath.com dharmpath