‘पहाड़गंज..’ 12 अप्रैल को होगी रिलीज

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘पहाड़गंज-द लिटिल एम्सटर्डम ऑफ इंडिया’ 12 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म दिल्ली में विदेशी पर्यटकों के पसंदीदा ठिकाने पहाड़गंज के इर्द-गिर्द घूमती है।

एक बयान में कहा गया कि निर्माताओं ने फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर मंगलवार को रिलीज किया जिसमें नग्न अवस्था में खड़ीं स्पेनिश अभिनेत्री लोरेना फ्रैंको के शरीर पर प्लेकार्ड लटक रहा है जिस पर लिखा है, ‘लौरा कोस्टा स्पेन।’ यह रहस्य, संघर्ष और तलाश के बारे में है।

लोरेना मुख्य किरदार लौरा कोस्टा के रूप में नजर आएंगी जो अपने खोए प्यार की तलाश में पहाड़गंज पहुंचती है। फिल्म के निर्माता प्रकाश भगत हैं।

फिल्म में गायक मोहित चौहान, गायिका शाल्मली खोलगडे और कविता सेठ ने गाने गाए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493