राजग में सीटों को लेकर मतभेद नहीं : जद(यू)

पटना, 13 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल जनता दल (युनाइटेड) के महासचिव आऱ सी़ पी़ सिंह ने यहां बुधवार को कहा कि राजग में किसी सीट को लेकर कहीं कोई मतभेद नहीं है।

उन्होंने कहा कि राजग के तीनों घटक दलों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जद (यू) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के बीच सीट निर्धारण को लेकर अंतिम दौर की बातचीत हो चुकी है।

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही सीटों के निर्धारण की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि तीनों दलों का चुनाव प्रचार के दौरान साझा अभियान चलेगा।

भाजपा के कई लोगों के टिकट कटने से पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “पिछले चुनाव में भाजपा ने 22 सीटें जीती थी और लोजपा छह सीटें जीती थी। जबकि जद (यू) के पास दो सीटें हैं। ऐसे में गठबंधन में शामिल बड़ी पार्टी को कुछ तो त्याग करना ही पड़ता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493