पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड,11 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 की शुरुआत भीषण ठंड के साथ हुई है. उत्तर और मध्य भारत के बड़े हिस्से के लिए मौसम विभाग ने गंभीर मौसम चेतावनी जारी की है.

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 5 से 8 जनवरी के बीच कड़ाके की ठंड के आसार हैं. पश्चिमी राजस्थान में 5 से 9 जनवरी और पूर्वी राजस्थान में 5 से 10 जनवरी तक शीतलहर चलेगी. झारखंड में 6 और 7 जनवरी को गंभीर ठंड की स्थिति बनी रहेगी. मध्य भारत में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक उत्तर भारत में राहत मिलने के आसार कम हैं. रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे दृश्यता कम होने के कारण यातायात और परिवहन पर गहरा असर पड़ेगा.

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों के तापमान पर पड़ रहा है. उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में 5 और 6 जनवरी को हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है. गुलमर्ग फिलहाल सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है, जहां तापमान -6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. उत्तराखंड में 6 जनवरी को कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिससे आसपास के राज्यों में ठिठुरन बढ़ेगी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493