पहाड़ों समेत इन राज्यों में बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

उत्तराखंड:पिछले कई दिनों से देशभर में गर्मी से बुरा हाल मचा हुआ था, लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था. लेकिन अब तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. देश के अधिकतर हिस्सो में शनिवार से ही तेज हवा के चलते मौसम ठंड़ा हो गया है. वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आने वाले दिनों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ आम तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है.

इसके अलावा मौसम विभाग की मानें को 13 मई को हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है वहीं राजस्थान में 12 मई को तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 14 मई को गुजरात के तटीय क्षेत्रों में आर्द्र मौसम बना रहेगा.

पिछले दो दिनों से पहाड़ी राज्यों मे लोगों को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. जो लोग केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं, उन लोगों को भी खराब मौसम की वजह से परेशानी हो रही है. इसके अलावा मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के मुताबिक उत्तराखंड में अगले 2 दिनों तक मौसम में बदलाव देखा जा सकता है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493