पांचवें एसएई इंडिया सुपर रेसिंग की शुरुआत बीआईसी में

ग्रेटर नोएडा, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में कॉलेज स्तर के बच्चों की सबसे बड़ी फॉर्मूला प्रतियोगिता सुपर एसएई इंडिया के पांचवें संस्करण की शुरुआत मंगलवार को बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय सर्किट (बीआईसी) में की गई।

एसएई इंडिया द्वारा कराए जाने वाले इस वार्षिक आयोजन में छात्र अपने इंजीनियरिंग कौशल की मदद से सुरक्षा मापदंडों को ध्यान में रखते हुए फॉर्मूला श्रेणी की गाड़ी तैयार करते हैं।

यह प्रतियोगिता पांच दिन तक चलेगी। अंतिम दिन शनिवार को अंतिम परिक्षण के बाद समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

भारत के फॉर्मूला वन ड्राइवर नरेन कार्तिकेयन के अंतिम दिन यहां आने और बच्चों से मिलने की उम्मीद है।

इस प्रतियोगिताओं में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए दो विशेष श्रेणी में अवार्ड भी रखे गए हैं।

पहला पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ महिला प्रतिभागी और दूसरा अवार्ड उस टीम को दिया जाएगा जिसमें सबसे ज्यादा महिलाएं होंगी। इस साल इस प्रतियोगिता में तकरीबन 200 महिलाएं हिस्सा ले रही हैं, जिसमें दिल्ली से आ रही एक महिला टीम भी शामिल है।

ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के 200 विशेषज्ञ इस कार्यक्रम में जज की भूमिका में होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493