पांच साल के लिए मिलान पहुंचे बोनुसी

मिलान, 20 जुलाई (आईएएनएस)। इटली के डिफेंडर लियोनाडो बोनुसी ने ए.सी. मिलान के साथ पांच साल का करार किया है।

इटली की सेरी-ए क्लब ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, क्लब ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, “एसी मिलान लियोनाडरे बुनोसी को जुवेंतस एफसी से अपने साथ शामिल करने की घोषणा करता है। खिलाड़ी का क्लब के साथ करार पांच साल का हुआ है। वह 30 जून 2022 तक क्लब के साथ रहेंगे।”

मिलान ने हालांकि सेरी-ए विजेता जुवेंतस से आए इस खिलाड़ी को लेकर हुए स्थानांतरण की बाकी चीजों को सार्वजनिक नहीं किया है।

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने जुवेंतस में सात साल बिताने के बाद मिलान में कदम रखा है। जुवेंतस के साथ उन्होंने छह बार सेरी खिताब जीता है और तीन बार इटेलियन कप पर कब्जा जमाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493