उप्र : युवक की हत्या का 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार (लीड-1)

पुलिस के मुताबिक, दरगाह थाने की छोटी तकिया निवासी 27 वर्षीय गुड्डू उर्फ जाकिर खान बुधवार की देर रात कोई सामान लेने छावनी चौराहे आया हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार तीन भाई पीछे से पहुंचे और जाकिर को गोली मार दी। गोली चलते ही भगदड़ मच गई, जिसके चलते तीनों फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान नुरूद्दीनचक निवासी मो. अहमद, गनन, हलीम के रूप में की है।

गंभीर रूप से घायल को आनन फानन में जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहा चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना ने घटनास्थल व जिला अस्पताल पहुंच परिजनों से जानकारी ली।

उन्होंने बताया, “हत्या पुरानी रंजिश में की गई है। पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी हलीम को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493