पाइप से जल की आपूर्ति 2024 तक 100 फीसदी होगी : मंत्री

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने 2024 तक घरों में पाइप से जल आपूर्ति को बढ़ाकर 100 फीसदी करने का फैसला किया है। अभी 18 फीसदी घरों को पाइप से जल आपूर्ति हो रही है।

हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘पानी’ संविधान के अनुसार राज्य का विषय है और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों और एक जन आंदोलन की जरूरत है।

शेखावत ने कहा कि सिक्किम में घरों में 99 फीसदी जलापूर्ति पाइप से होती है। लेकिन कुछ राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड में पाइप से जल आपूर्ति पांच फीसदी से नीचे है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493