नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। युवक कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने शनिवार को गुरदासपुर में हुए आतंकवादी हमले तथा पाकिस्तानी वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान द्वारा दिवंगत राष्ट्रपति ए.पी.जे अब्दुल कलाम के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया।

युवक कांग्रेस के लगभग 500 कार्यकर्ता पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर जमा हुए और उन्होंने पाकिस्तान सरकार से मांग की कि वह खान के बयान पर माफी मांगे।
दिल्ली युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अमित मलिक ने कहा, “हमारा प्रदर्शन पंजाब के गुरदासपुर में हाल में हुए आतंकवादी हमले और संघर्ष विराम के लगातार हो रहे उल्लंघन के विरोध में भी था।”
उन्होंने पाकिस्तान को आगाह किया कि अगर इस्लामाबाद अपना तरीका नहीं बदलता, तो उसे करगिल की तरह का परिणाम झेलना पड़ेगा।
कुछ कार्यकर्ताओं को चाणक्यपुरी के पुलिस थाने में हिरासत में रखा गया और बाद में छोड़ दिया गया।
dharmpath.com dharmpath