जम्मू, 18 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलाबारी व गोलीबारी के दौरान मंगलवार को दो स्कूलों में फंसे 60 विद्यार्थियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि नौशेरा सेक्टर के भवानी इलाके में स्थित कडाली प्राथमिक स्कूल के अंदर फंसे 11 विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
प्रवक्ता ने कहा, “सेना और पुलिस द्वारा इन 11 छात्रों को निकालने के लिए मोबाइल बुलेट प्रूफ बंकर वाहनों का इस्तेमाल किया गया।”
राजौरी के जिलाधिकारी शाहिद इकबाल ने संवाददाताओं को दिए बयान में कहा कि उसी इलाके के सेर स्कूल में फंसे 50 विद्यार्थियों को भी सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया।
अधिकारियों ने सोमवार को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित 16 स्कूलों को बंद कर दिया था।
पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी गोलाबारी व गोलीबारी के बाद अब अन्य स्कूलों को भी बंद किया जा सकता है।
dharmpath.com dharmpath