पाकिस्तानी गोलाबारी के शिकार परिवार के परिजन से मिलीं महबूबा

जम्मू, 19 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को नियंत्रण रेखा के समीप पुंछ जिले का दौरा किया और रविवार को पाकिस्तानी सेना द्वारा गोलाबारी में मारे गए एक ही परिवार के पांच सदस्यों के रिश्तेदारों से मिलकर संवेदना प्रकट की।

एक अधिकारी ने कहा कि महबूबा ने पुंछ जिले के बालकोट इलाके स्थित देवता गांव का दौरा किया और अपनी सहानुभूति जताई।

पाकिस्तान सेना की अंधाधुंध गोलाबारी में बालकोट में रहने वाले एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई थी। परिवार की ही दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें सेना ने जम्मू शहर में विशेष इलाज के लिए भर्ती कराया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493