पाकिस्तानी गोलाबारी में 5 नागरिकों की मौत, 2 घायल (लीड-1)

जम्मू, 18 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर रविवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में पांच नागरिकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जम्मू, 18 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर रविवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में पांच नागरिकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के मेंढार सेक्टर में नागरिक इलाकों में अंधाधुंध गोलाबारी व गोलीबारी की।

पुलिस ने कहा, “पाकिस्तान की ओर से सुबह 7.40 बजे गोलीबारी और गोलाबारी शुरू हुई। इस बीच एक गोला एक नागरिक मुहम्मद रमजान चौधरी के घर पर जा गिरा।”

पुलिस ने बताया, “इस घटना में चौधरी के अलावा, उनकी पत्नी मल्का बी और तीन बेटों की मौत हो गई और उनकी दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।”

भारतीय जवान भी इसका दृढ़तापूर्वक और प्रभावी जवाब दे रहे हैं। गोलीबारी अब भी जारी है।

सूत्रों ने कहा कि जिला प्रशासन ने नियंत्रण रेखा के करीब रहने वाले नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493