श्रीनगर, 28 मई (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में भारतीय सेना के एक पोर्टर की शनिवार को मौत हो गई।
रक्षा सूत्रों ने रविवार को कहा, “पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के केरन सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर अकारण गोलीबारी की जिसमें एक पोर्टर मारा गया और एक अन्य घायल हो गया।”
dharmpath.com dharmpath