इस्लामाबाद, 27 जून (आईएएनएस)। मृत पाकिस्तानी सीमा शुल्क निरीक्षक की पत्नी ने सोमवार को पाकिस्तानी मॉडल अयान अली पर आरोप लगाया कि उसके पति की हत्या मॉडल के इशारे पर की गई है।
न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, साइमा चौधरी ने एक याचिका में आरोप लगाया कि उसके पति एजाज चौधरी को इसलिए मार दिया गया, क्योंकि वह मॉडल के खिलाफ काले धन की जांच कर रहे थे।
चौधरी को पिछले वर्ष इस मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किए जाने के बाद मारा गया।
मॉडल पर पिछले वर्ष दुबई जाते वक्त लगभग 3 करोड़ 39 लाख रुपये से अधिक का सामान बरामद किया गया था। इसके बाद मॉडल पर मुद्रा तस्करी और काले धन को वैध करने का आरोप लगा।
मॉडल जमानत पर रिहा होने के पहले चार महीनें जेल में भी बंद रही।
‘द डेली’ ने कहा कि वह कई बार पाकिस्तान से बाहर जाने की कोशिश कर चुकी हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा उन्हें हमेशा रोक दिया गया।
dharmpath.com dharmpath