लिव ने अपनी गर्भावस्था को लेकर मजाक किया

लॉस एंजेलिस, 27 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री लिव टाइलर ने अपनी गर्भावस्था को लेकर मजाक किया है। वह अपने मंगेतर डेव गार्डनर के दूसरे बच्चे की मां बनने जा रही हैं।

लिव (38) ने अपना एक फोटो अपलोड किया है, जिसमें वह न्यूयॉर्क की गलियों में घूमती नजर आ रही हैं।

उन्होंने इस फोटो के कैप्शन में अपनी हैरानी जताई और कहा कि वह अपने बच्चे के आने का इंतजार नहीं कर सकती।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, लिव ने लिखा, “हे ईश्वर जरा पेट तो देखो। बहुत बड़ा हो गया है। मैं छोटे से प्यारे से इंसान से मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।”

जनवरी में लिव ने दूसरी बार पेट से होने की घोषणा की थी। उन्होंने हालांकि अभी बच्चे के लिंग का खुलासा नहीं किया है।

लिव को संगीतकार पूर्व पति रॉइस्टन लैंगडन से 10 साल का बेटा मिलो है। वहीं उनके मंगेतर डेव को पूर्व पत्नी डैविनिया टाइलर से बेटा ग्रे है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493