पाकिस्तानी संगठन ने पठानकोट हमले की जिम्मेदारी ली

श्रीनगर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन युनाइटेड जेहाद कौंसिल (यूजेसी) ने पठानकोट में वायुसैनिक अड्डे पर हुए हमले की सोमवार को जिम्मेदारी ली। इस संगठन में कश्मीर के कई आतंकवादी समूह शामिल हैं।

सैयद सलाहुद्दीन के नेतृत्व वाले यूजेसी ने कहा कि पठानकोट के अड्डे पर शनिवार को हुए हमले को ‘यूजेसी के नेशनल हाईवे स्क्वाड ने अंजाम दिया।’

इस हमले में सात सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं। पांच आतंकवादी मारे गए हैं।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद स्थित इस संगठन का खुद को प्रवक्ता बताने वाले सैयद सदाकत हुसैन ने कश्मीर मीडिया नेटवर्क न्यूज एजेंसी को मेल भेजकर यह जिम्मेदारी ली है।

बयान में कहा गया है, “भारत, पाकिस्तानफोबिया से ग्रस्त है। वह कश्मीर के स्वतंत्रता सेनानियों के हर हमले को पाकिस्तान पर थोप देता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493