पाकिस्तानी सेना का संघर्षविराम उल्लंघन जारी (लीड-2)

जम्मू, 19 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में मेंढर और हमीरपुर सेक्टरों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सेना ने बगैर किसी उकसावे के बुधवार को गोलाबारी की है।

जम्मू, 19 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में मेंढर और हमीरपुर सेक्टरों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सेना ने बगैर किसी उकसावे के बुधवार को गोलाबारी की है।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बुधवार को आईएएनएस से यहां कहा, “पाकिस्तानी गोलीबारी अपराह्न् 2.30 बजे शुरू हुई और अभी तक जारी है। हमारे सैनिक प्रभावी तरीके से जवाब दे रहे हैं।”

कर्नल मेहता ने कहा कि पाकिस्तानी 120 मिलीमीटर, 62 मिलीमीटर और 82 मिलीमीटर के मोर्टार से गोले दाग रहे हैं।

पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार रात भी पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में दो स्थानों पर गोलीबार कर 2003 में हुए संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया था।

मेहता ने कहा, “हमारे सैनिकों की जवाबी कार्रवाई के बाद रात 10 बजे पाकिस्तानी गोलीबारी रुक गई थी।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493