पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया

श्रीनगर, 17 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार रात जम्मू एवं कश्मीर राज्य के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

एक रक्षा सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “सेना ने सोमवार रात 9.30 बजे उरी सेक्टर में हमारे ठिकानों पर अकारण गोलीबारी शुरू कर दी। यह गोलीबारी रुक-रुक कर आधे घंटे तक जारी रही।”

सूत्र ने कहा, “उन्होंने छोटे और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया। हमारे जवानों ने भी उसी क्षमता के हथियारों से जवाब दिया।”

सूत्र ने बताया कि हमारी ओर से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493