पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

जम्मू, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को एक बार फिर नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, और जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय चौकियों पर बगैर किसी उकसावे के गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। इसके बाद भारत की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई।

शनिवार शाम तक अंतिम रपट आने तक इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी थी।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने यहां कहा, “पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों पर अपराह्न् 3.45 बजे से छोटे हथियारों, स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागने शुरू किए। भारतीय सैन्य चौकियों से भी जवाबी और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493